Home » Jamshedpur Crime: लौहनगरी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 390 लीटर शराब और 21 हजार किलो जावा महुआ जब्त; चार गिरफ्तार

Jamshedpur Crime: लौहनगरी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 390 लीटर शराब और 21 हजार किलो जावा महुआ जब्त; चार गिरफ्तार

मामले में चार अन्य आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : त्योहारों को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बाराबंकी और बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग, नूतनडीह, जेम्को तथा मणिफीट में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 390 लीटर अवैध चुलाई शराब और 21,000 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया। अभियान के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, मामले में चार अन्य आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है।

प्रशासन ने आगामी त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग को लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें – Dhalbhumgarh Airport : 240 एकड़ में नहीं बना पाए धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, अब 540 एकड़ में बनेगा एविएशन हब!

Related Articles

Leave a Comment