Home » Chaibasa News : चिरिया में नया मोबाइल न मिलने पर 16वर्षीय किशोर ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : चिरिया में नया मोबाइल न मिलने पर 16वर्षीय किशोर ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चिरिया ओपी थाना अंतर्गत हिरजी हटिंग में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय किशोर हर्ष टोपनो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्ष पिछले कुछ दिनों से नया स्मार्टफोन खरीदने की जिद कर रहा था। उसकी मां बिनीता टोपनो आजीविका के सिलसिले में राजस्थान में कार्य करती हैं।

घटना से ठीक एक रात पहले भी हर्ष ने फोन पर अपनी मां से नया मोबाइल खरीदने के लिए पैसे भेजने की मांग की थी। अगले दिन सुबह जब उसकी बहन कमरे में पहुंची, तो उसने हर्ष को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को इसकी जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही चिरिया ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी व चिरिया पंचायत के पंचायत सेवक बसंत कुमार पान की उपस्थिति में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद किशोर को तुरंत निकटतम अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस इसे मोबाइल न मिलने की हताशा में की गई आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा के गांधी मैदान लगी बापू की प्रतिमा, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया अनावरण

Related Articles

Leave a Comment