Home » ​​Jharkhand Police: झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ! रांची मुख्यालय ने जिलों को दी सीधी चेतावनी, संदिग्धों का ब्योरा जुटाने में जुटीं खुफिया टीमें

​​Jharkhand Police: झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ! रांची मुख्यालय ने जिलों को दी सीधी चेतावनी, संदिग्धों का ब्योरा जुटाने में जुटीं खुफिया टीमें

संताल परगना के चार प्रमुख जिलों साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर और दुमका पर पुलिस की कड़ी नजर है। इन इलाकों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के ठहरने की आशंका है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: ​झारखंड में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और खासकर संदिग्ध बांग्लादेशियों की गतिविधियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों में चौकसी बढ़ाने और हर संदिग्ध व्यक्ति पर पैनी नजर रखने का फरमान जारी किया है। खुफिया एजेंसियों से मिले अहम सुरागों के आधार पर सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

​नौ लोगों के प्रवेश की मिली थी सूचना

सुरक्षा एजेंसियों के ताजा इनपुट के मुताबिक, हाल ही में राज्य के भीतर नौ बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही दर्ज की गई थी। हालांकि, प्राथमिक जांच में पता चला है कि इनमें से तीन लोग पहले ही वापस लौट चुके हैं, जबकि तीन अन्य इलाज के सिलसिले में आए थे। बाकी बचे तीन लोगों के भी जल्द वापस लौटने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है और पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

​संताल परगना के चार जिलों में विशेष नजर

विशेष रूप से संताल परगना क्षेत्र के चार प्रमुख जिलों- साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर और दुमका पर पुलिस की कड़ी नजर है। इन इलाकों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के ठहरने की आशंका जताई गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, फर्जी कागजात बनवाकर स्थानीय स्तर पर पैर जमाने की कोशिशों के आरोप भी सामने आए हैं। पुलिस की टीमें इन दावों की सच्चाई खंगालने में जुटी हैं और फर्जी दस्तावेजों के सिंडिकेट पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

​मुख्यालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट

तमाम जिला कप्तानों को हिदायत दी गई है कि वे अपने क्षेत्र में रह रहे संदिग्धों के नाम, उनके रुकने की जगह, उनके आने-जाने के समय और उनकी मौजूदा गतिविधियों की एक विस्तृत फाइल तैयार करें। यह पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द रांची स्थिति पुलिस मुख्यालय को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई तय होगी। फिलहाल, राज्य भर की पुलिस को मुस्तैद रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करने का निर्देश दिया गया है।
Read Also: Jharkhand police: ​तस्करों का ‘रेकी प्लान’ फेल! कार में भरकर ओडिशा से लाया जा रहा गांजा जब्त, रांची पुलिस ने तीन को दबोचा

Related Articles

Leave a Comment