Home » JHARKHAND : सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति

JHARKHAND : सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:विशिष्ट स्थानीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को हुई क्षतिपूर्ति के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जायेगा। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है। रांची जिला अंतर्गत अनगड़ा, सिल्ली एवं कांके अंचल अधिकारीयों के प्रतिवेदनानुसार राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना के तहत क्षतिपूर्ति स्वरुप मृत व्यक्ति के आश्रित को 1-1 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

इन आश्रितों को दी जाएगी मुआवजा राशि:-

1.आवेदिका- सरस्वती देवी
मृतक का नाम :- उदय महतो (पति)
ग्राम :- हाहे
थाना :- अनगड़ा

2.आवेदिका- लक्ष्मी देवी
मृतक का नाम :- तुलेश्वर महतो (पति)
ग्राम :- नारायण सोसो
थाना :- अनगड़ा
ज़िला :- रांची

3. आवेदक- धनीराम बेदिया
मृतक का नाम- राजेश बेदिया(पुत्र)
ग्राम- ओबर
थाना- सिकिदिरी

4. आवेदिका- राखी कुमारी
मृतक का नाम- अजित कुमार महतो (पति)
ग्राम- पैका टोला
थाना- अनगड़ा

5. आवेदिका- मंजु ओरंग
मृतक का नाम- सोनू संदीप (पति)
ग्राम- सेमर टोली
थाना- कांके

6. आवेदिका- किरण देवी
मृतक का नाम- मनोज कुमार महतो (पति)
ग्राम- लोटा
थाना- सिल्ली

7. आवेदिका- मुनकी देवी
मृतक का नाम- महिपाल बेदिया (पुत्र)
ग्राम- रामपुर
थाना- सिल्ली

8. आवेदिका- ज्योति कुमारी
मृतक का नाम- कृष्ण प्रजापति (पति)
ग्राम- लोटा
थाना- सिल्ली

अंचल अधिकारी अनगड़ा, सिल्ली एवं कांके, उप समाहर्ता भूमि सुधार, सदर, रांची एवं अनुमंडल पदाधिकारी,सदर, रांची की अनुशंसा के आलोक में सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि 100000X8 = 8,00,000/- (आठ लाख रूपये मात्र) मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृत दी गई हैं।

Related Articles