Home » भारत ने कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप खिताब जीता, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

भारत ने कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप खिताब जीता, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरू : गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने डाइव से भारत ने मंगलवार को कुवैत को शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया। दोनों टीमें 120 मिनट के खेल तक 1-1 से बराबरी पर थीं ।

पेनल्टी शूटआउट के पांच दौर के बाद भी स्कोर 4-4 था, जिसके बाद सडन डैथ पर फैसला हुआ। महेश नोरेम ने स्कोर किया और भारत के गोलकीपर गुरप्रीत संधू ने डाइव लगाकर खालिद हाजिया का शॉट बचाकर टीम को जीत दिलाई।

निर्धारित समय के भीतर शाबाइब अल खालिदी ने 14वें मिनट में गोल करके कुवैत को बढ़त दिलाई थी जबकि भारत के लिये बराबरी का गोल लालियांजुआला छांगटे ने 39वें मिनट में दागा।

गत चैंपियनशिप में भारत और कुवैत ने आखिरी ग्रुप मैच भी 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत ने दूसरी बार पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की है । इससे पहले एक जुलाई को सेमीफाइनल में लेबनान को भी पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था । उस मैच में भी संधू ने शूटआउट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया था ।
भारत के लिये कप्तान सुनील छेत्री, संदेश झिंगन, शुभाशीष बोस, छांगटे और महेश ने गोल दागे जबकि उदांता सिंह चूक गये । शूटआउट से पहले कुवैत का दबदबा था जिसने पहले हाफ में कई मौके बनाये । इसका फायदा 14वें मिनट में मिला जब मुबारक अल फानीनी ने बायें विंग से अब्दुल्ला अल ब्लूशी को पास दिया । अल ब्लूशी ने गेंद अल खालिदी को सौंपी जिसने गोल करके कुवैत को बढ़त दिलाई ।

भारत अगले ही मिनट बराबरी कर लेता लेकिन कुवैत के गोलकीपर अब्दुल रहमान ने छांगटे का शॉट बचा लिया । इस साल एफआईएफएफ के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी चुने गयै छांगटे ने हालांकि 39वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया ।

सहल अब्दुल समाद और कप्तान छेत्री के बीच पास के आदान प्रदान के बाद गेंद छांगटे तक पहुंची जिसने विरोधी गोलकीपर को छकाकर गोल दागा । दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने भरसक कोशिश की लेकिन गोल नहीं हो सका ।

अतिरिक्त समय में कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए, कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों को को पीले कार्ड भी मिले लेकिन निर्णायक गोल नहीं हो सका । इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ ।

प्रधानमंत्री ने भारतीय टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतने पर बुधवार को भारतीय टीम को बधाई दी और कहा कि उनका प्रदर्शन आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा। मेजबान भारत ने मंगलवार को कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप जीत ली।

READ ALSO : PM मोदी ने ऑनलाइन रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी: रांची रेलवे स्टेशन पर लगे भारत माता की जय, हर हर महादेव के नारे,देखें तस्वीरें

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि भारत ने एक बार फिर चैंपियनशिप का ताज पहना। सैफ चैंपियनशिप 2023 में ब्लू टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। हमारे खिलाड़ियों को बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि इन एथलीटों के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता से भरी भारतीय टीम की उल्लेखनीय यात्रा आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Related Articles