Home » भारत के सबसे बड़े फैशन ई-टेलर AJIO लेकर आया ऑल स्टार्स सेल, 500 नए ब्रांड्स होंगे शामिल

भारत के सबसे बड़े फैशन ई-टेलर AJIO लेकर आया ऑल स्टार्स सेल, 500 नए ब्रांड्स होंगे शामिल

by The Photon News Desk
भारत का सबसे बड़ा फैशन ई-टेलर AJIO लेकर आया ऑल स्टार्स सेल, 500 नए ब्रांड शामिल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : भारत के सबसे बड़े फैशन ई-टेलर, AJIO ने 22 सितंबर से शुरू होने वाले अपने फ्लैगशिप इवेंट, ‘ऑल स्टार्स सेल’ की घोषणा की, जिसे मार्क्स एंड स्पेंसर के सहयोग से ली और रैंगलर के साथ मिलकर संचालित किया जाएगा। AJIO ऑल स्टार्स सेल (AASS) ग्राहकों को खरीदारी का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगा, और इस दौरान वे 5500 से अधिक ब्रांड्स से खरीदारी कर सकते हैं, जो 1.5 मिलियन से अधिक क्यूरेटेड फैशन स्टाइल की पेशकश करते हैं।

AJIO के सीईओ ने की घोषणा

सेल की घोषणा के मौके पर, विनीत नायर, सीईओ, AJIO, ने कहा कि ऑल स्टार्स सेल ग्राहकों को फैशन के सबसे बड़े ब्रांड्स के करीब लाता है और उन्हें सही मायने में रोमांचक खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। इस एडिशन में, हम उम्मीद करते हैं कि छोटे कस्बों और शहरों से ऑर्डर में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इंटरनेट की पहुंच बढ़ने और 5G की शुरूआत के साथ, ज्यादा से ज्यादा भारतीय ऑनलाइन शॉपिंग को अपना रहे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि, पहली बार खरीदारी करने वाले 10 लाख से अधिक लोग AJIO पर 1.5 मिलियन से ज्यादा स्टाइल का अनुभव लेंगे और खरीदारी करेंगे।

AJIO लांच करेगा यह नया ब्रांड

फेस्टिव सीज़न की शुरुआत होने वाली है, और ऐसे माहौल में एथनिक ब्रांड्स के नए-नए स्टाइल पूरे भारत में ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। इस सेल के दौरान AJIO पर ‘री-वाह’ नाम के एक नए एथनिक ब्रांड को लांच किया जाएगा। हमेशा कायम रहने वाली खूबसूरती और संस्कृति की बारीकियों को एकजुट करने वाले इस मिड-प्रीमियम ब्रांड की ओर से 2,000 से ज्यादा स्टाइल लांच किए जाएंगे, जो भारतीय महिलाओं को बेहद खास मौकों पर सजने-संवरने के लिए बेहद शानदार और मनभावन डिजाइनों की एक बड़ी रेंज की पेशकश करता है।

AJIO लेकर आया ऑल स्टार्स सेल

री-वाह की डिज़ाइन फिलॉसफी दरअसल सदियों पुराने और सदाबहार आकृतियों को एक नए अंदाज़ में पेश करने की सोच से प्रेरित है, जिसे नए ज़माने की बारीकियों के साथ मिलाकर ऐसे शानदार वस्त्र तैयार किए जाते हैं जो बहु-उपयोगी होने के साथ-साथ दिल को लुभाने वाले होते हैं। ग्राहकों के बीच कई दूसरे एथनिक ब्रांड्स भी बेहद लोकप्रिय हैं जिनमें इंडी पिक्स, डब्ल्यू, बीबा, ग्लोबल देसी, कलानिकेतन, अवासा, गुलमोहर जयपुर, आदि शामिल हैं।

AASS में 500 नए ब्रांड्स शामिल

AASS में 500 नए ब्रांड्स को शामिल किया गया है, और इस सेल के दौरान पूरे भारत में 19,000 से अधिक पिन कोड में ग्राहक एक्सक्लूसिव इंटरनेशनल ब्रांड्स, स्वामित्व वाले लेबल्स और घरेलू ब्रांड्स के विशाल सलेक्शन से खरीदारी करते हुए नजर आएंगे, साथ ही वे फैशन, लाइफस्टाइल, होम एंड डेकोर, ज्वेलरी, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर जैसी अलग-अलग कैटेगरी में सबसे बेहतर डील्स और ऑफ़र का भरपूर लाभ उठाएंगे।

ग्राहकों को होगा लाभ

ग्राहकों को बड़ी बचत का मौका मिलेगा और वे ICICI क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट के साथ-साथ सभी बड़े ब्रांड्स और कैटेगरी में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। सेल के दौरान ग्राहकों को एडिडास, नाइकी, प्यूमा, सुपरड्राई, जीएपी, यूएसपीए, स्टीव मैडेन, लेविस, मार्क्स एंड स्पेंसर, ओनली, अरमानी एक्सचेंज, रितु कुमार, एएलडीओ, बुडा जीन्स कंपनी, फायर रोज, एनक्रस्टेड, एसएएम, पोर्टिको, होम सेंटर, मेबेलिन, मेलोरा और इसी तरह के ढेर सारे ब्रांड्स पर रोमांचक डील्स का फायदा मिलेगा।

वहीं, ऑल स्टार्स कैंपेन फिल्म में एक बार फिर से श्रद्धा कपूर, वाणी कपूर, बादशाह और जिम सरभ जैसे बॉलीवुड सितारे नज़र आएंगे, जिन्हें वेस्टर्न वियर, एथलीजर, स्नीकर्स, टॉप डेनिम ब्रांड आदि में दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड्स में अपने पसंदीदा स्टाइल को प्रदर्शित करते हुए दिखाया गया है।

READ ALSO: झारखंड में अब निपाह वायरस का अलर्ट जारी, विभाग ने जारी किया एडवाइजरी

Related Articles