Home » West singhbhum news : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अनीश को राज्य में पहला और सुशांत को तीसरा स्थान

West singhbhum news : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अनीश को राज्य में पहला और सुशांत को तीसरा स्थान

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर प्रखंड के दो मेधावी छात्रों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शांतिकुंज हरिद्वार के अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ में इन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को टाटानगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान दोनों विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

स्कूल के दो छात्रों ने मारी बाजी

इस परीक्षा में सिद्धू कान्हू शिक्षा निकेतन करंजो के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र अनीश महतो पिता भीष्म महतो ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं, इसी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र सुशांत बारिक ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चक्रधरपुर प्रखंड के कुल 35 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस सफलता का श्रेय परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में गायत्री प्रज्ञापीठ (चंद्री) के मार्गदर्शन सहित जिला समन्वयक चिरंजीवी प्रधान और प्रखंड समन्वयक दिनेश प्रधान का विशेष योगदान रहा।

बधाइयों का तांता

चक्रधरपुर के बच्चों की इस ऐतिहासिक सफलता पर गायत्री परिवार के सदस्यों, स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने दोनों होनहारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Comment