Home » दिल्ली में प्याज की औसत कीमत 78 रुपये किलो के पार, जानें क्यों इतनी तेजी से बढ़ रहे दाम

दिल्ली में प्याज की औसत कीमत 78 रुपये किलो के पार, जानें क्यों इतनी तेजी से बढ़ रहे दाम

by Rakesh Pandey
दिल्ली में प्याज की औसत कीमत 78 रुपये किलो के पार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमत उच्च स्तर पर बनी हुई है। खुदरा बाजार में प्याज की औसत कीमत 78 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गयी है। इस बात का खुलासा सरकारी आंकड़ों से हुआ है। उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक, प्याज की अखिल भारतीय औसत कीमत 50.35 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि अधिकतम दर 83 रुपये प्रति किलोग्राम और मॉडल कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम रही। न्यूनतम दर 17 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

दिल्ली में प्याज की औसत कीमत 78 रुपये किलो के पार

स्थानीय विक्रेता प्याज 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेच रहे हैं, जबकि ई-कॉमर्स मंच ‘बिगबास्केट’ और ‘ओटिपी’ पर प्याज 75 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध है। केंद्र सरकार ने शनिवार को घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 31 दिसंबर तक प्याज निर्यात पर 800 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) तय किया था। यह लगभग 67 रुपये प्रति किलो बैठता है।

बफर स्टॉक के लिए अतिरिक्त दो लाख टन खरीदारी की घोषणा
यह एमईपी एमईपी बैंगलोर रोज और कृष्णापुरम प्याज को छोड़कर प्याज की सभी किस्मों के लिए है। इसके साथ ही केंद्र ने बफर स्टॉक के लिए अतिरिक्त दो लाख टन प्याज खरीदने की घोषणा की है। यह पहले से खरीदे गये पांच लाख टन से अधिक एवं अतिरिक्त होगा। बफर स्टॉक से प्याज का अगस्त के दूसरे सप्ताह से देश भर के प्रमुख उपभोग केंद्रों में लगातार निपटान किया गया है।

मोबाइल वैन से उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रति किलो मिला प्याज
एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा संचालित मोबाइल वैन से खुदरा उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रति किलो की दर से आपूर्ति भी की गई है। पिछले सप्ताह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि मौसम संबंधी कारणों से खरीफ प्याज की बुवाई में देरी होने के कारण इसकी खेती का रकबा कम रहा और फसल देर से पहुंची।

खरीफ प्याज की नई आवक अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इसलिए दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो यह स्थिति दिसंबर तक बनी रह सकती है। प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान कर रखा है। छोटी मंडियों में इसकी बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गयी है।

READ ALSO :

भ्रष्टाचार पर वार: ओडिशा में 38 अधिकारियों समेत 365 लोगों के विरूद्ध 202 आपराधिक मामले दर्ज

Related Articles