Home » Jamshedpur Accident : बर्मामाइंस गोलचक्कर पर आपस में टकराईं दो बाइकें, युवक की हो गई मौत

Jamshedpur Accident : बर्मामाइंस गोलचक्कर पर आपस में टकराईं दो बाइकें, युवक की हो गई मौत

हादसे की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित गोलचक्कर के पास शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में बुलेट और पल्सर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बुलेट सवार को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय गणेश शंकर मिश्रा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और वर्तमान में बर्मामाइंस क्षेत्र में रहकर काम करते थे।

हादसे की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Read also Jamshedpur News : आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग तेज, सरयू राय बोले- नेताजी स्मारक और पर्यटन केंद्र के रूप में हो विकसित

Related Articles

Leave a Comment