Home » Ranchi Traffic SP :’चल निकल यहां से!’… CBI के वकील से भिड़े रांची के ट्रैफिक SP, शिकायत DGP तक पहुंची

Ranchi Traffic SP :’चल निकल यहां से!’… CBI के वकील से भिड़े रांची के ट्रैफिक SP, शिकायत DGP तक पहुंची

रांची में बीच सड़क पर सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और ट्रैफिक एसपी के बीच तीखी झड़प का मामला सामने आया है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: राजधानी रांची में बीच सड़क पर सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (वकील) और ट्रैफिक एसपी के बीच तीखी झड़प का मामला सामने आया है। सीबीआई वकील दविंदर पाल सूद ने रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह पर बदसलूकी करने, धमकी देने और केंद्रीय जांच एजेंसी का अपमान करने का आरोप लगाया है। वकील ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत राज्य के डीजीपी से की है। साथ ही ट्रैफिक एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

मामला 10 अगस्त की शाम का है। छात्र आंदोलन के कारण शहर में भीषण जाम लगा था। सीबीआई वकील अदालत का काम निपटाकर लौट रहे थे। राजभवन का रास्ता बंद होने के कारण वे जज कॉलोनी वाली गली से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, जहां से पुलिस गाड़ियों की आवाजाही हो रही थी। जब उन्होंने वहां मौजूद ट्रैफिक एसपी से निकलने का रास्ता मांगा और अपना परिचय दिया,तो बात बिगड़ गई।

वकील ने लगाए गंभीर आरोप

वकील ने आरोप लगाया है कि एसपी से जब परिचय दिया तो उन्होंने कहा-“यह रास्ता पुलिस के लिए है, तेरे लिए नहीं। तू जो भी है, मुझे क्या लेना-देना…”

वकील का दावा है कि जब उन्होंने सीबीआई को भी केंद्रीय पुलिस व्यवस्था का हिस्सा बताया, तो अफसर ने मुक्का दिखाते हुए कहा – “तू सिखाएगा मुझे? तेरी रिक्वेस्ट रिजेक्ट है, चल निकल यहां से!”

​बताया संस्था का अपमान

शिकायत में कहा गया है कि अधिकारी का व्यवहार न सिर्फ एक वकील के प्रति, बल्कि देश की प्रतिष्ठित एजेंसी सीबीआई के प्रति भी अपमानजनक था। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजकर ट्रैफिक एसपी के व्यवहार की जांच कराने की अपील की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किसी सरकारी वकील और सीबीआई अधिकारी के साथ ऐसा बर्ताव कर सकता है, तो आम नागरिकों के साथ कैसा सुलूक होता होगा, यह सोचने की विषय है।
Read Also: Jamshedpur News : NIT स्टूडेंट काउंसिल के चयन की प्रक्रिया शुरू, 50 प्रतिशत सीट छात्राओं के लिए आरक्षित

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment