Home » Vande Mataram 150 Years : चक्रधरपुर स्टेशन पर भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष और जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित

Vande Mataram 150 Years : चक्रधरपुर स्टेशन पर भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष और जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित

Vande Mataram 150 Years : कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की मधुर धुन से हुई, जिसके साथ उपस्थित जनसमूह ने भारत माता को नमन किया।

by Rajeshwar Pandey
**Image Alt Text (in English):** Grand celebration at Chakradharpur Railway Station on the occasion of 150 years of “Vande Mataram” and Tribal Pride Day, showcasing patriotism and tribal culture.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chakrdharpur (Jharkhand) : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर शुक्रवार को देशभक्ति और जनजातीय अस्मिता की भावना से सराबोर रहा। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने और 15 नवम्बर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में यहां एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सभी ने एकता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ इस आयोजन को यादगार बना दिया।

‘वंदे मातरम्…’ की सुमधुर धुन के साथ समारोह की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की मधुर धुन से हुई, जिसके साथ उपस्थित जनसमूह ने भारत माता को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण टीवी पर लाइव देखा सुना गया।

वक्ताओं ने कहा- वंदे मातरम्’ गीत ही नहीं, स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है, जिसने अनगिनत देशभक्तों को प्रेरित किया और आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रीय एकता और गर्व की भावना जागृत करता है।

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर विशेष उत्सा

इसके साथ ही जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भी विशेष उत्साह देखा गया। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना है।

Read Also: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंडर -14 क्रिकेट टीम का चयन 18 नबंबर को

Related Articles