Home » Dhanbad News: धनबाद के कतरास में धमाके जैसी आवाज के साथ धंसी जमीन, कई मकान क्षतिग्रस्त,इलाके में दहशत

Dhanbad News: धनबाद के कतरास में धमाके जैसी आवाज के साथ धंसी जमीन, कई मकान क्षतिग्रस्त,इलाके में दहशत

कतरास स्थित छाताबाद में शुक्रवार को अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई। देखते ही देखते जमीन धंसने लगी। आकाशकिनारी फुटबॉल मैदान के पास बने 10 से 15 मकान जमीन में धंस गए।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : जिले के कतरास स्थित छाताबाद में शुक्रवार को अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई। देखते ही देखते जमीन धंसने लगी। आकाशकिनारी फुटबॉल मैदान के पास बने 10 से 15 मकान जमीन में धंस गए।
​घटना से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपने घर छोड़कर बदहवास भागने लगे। हादसे के समय कई लोग मलबे के नीचे फंस गए थे।

हालात देख ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर छह-सात फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया है। गनीमत रही कि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

सब कुछ जमींदोज

प्रभावित परिवारों का पूरा सामान मलबे में दफन हो चुका है। लोगों के पास कपड़े और खाने-पीने तक का सामान नहीं बचा। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

​प्रशासन पर फूटा गुस्सा

हादसे के बाद राहत टीम के देर से पहुंचने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों का कहना है कि इसी जगह पर 7 जुलाई को भी जमीन धंसी थी। तब चार-पांच घर गिरे थे। ठीक एक महीने बाद फिर वही तबाही देखने को मिली है। बार-बार चेतावनी के बाद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया।

Read Also: Santosh Gangwar : बुनकरों के उत्पाद खरीद कर राष्ट्रीय विरासत को बनाएं समृद्ध, हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर में बोले राज्यपाल

Related Articles

Leave a Comment