
Jamshedpur : बहरागोड़ा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के किलीभंग गांव की है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर से दबकर किलीभंग गांव के एकदारी नायक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहरागोड़ा थाना प्रभारी ने रविवार को बताया कि मृतक के चचेरे भाई तपन नायक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक तपन नायक चाकुलिया थाना क्षेत्र के बालीगुमा के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read also Jamshedpur News : मानगो के कुएं में गिरने से एक की मौत, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

