Home » Gumla Crime News : पत्नी पर शक ने बनाया खूंखार, सिलबट्टे से कूचकर दोस्त की हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाना

Gumla Crime News : पत्नी पर शक ने बनाया खूंखार, सिलबट्टे से कूचकर दोस्त की हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाना

by Kanchan Kumar
Gumla Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​गुमला : सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह पत्नी के साथ अवैध संबंधों का शक बताई जा रही है। हैरत की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद चलकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

​क्या है पूरा माजरा

​घटना गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। आरोपी कुछ समय पहले तक दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। गांव लौटने पर उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग उसके ही एक 42 वर्षीय ग्रामीण साथी से चल रहा है।
​घटना वाले दिन आरोपी की पत्नी मृतक के खेत में धान रोपने गई थी। शाम को वह आरोपी के घर वापस लौटने के बजाय वहीं रुक गई। इस बात से आरोपी और गुस्से में आ गया। वह नशे में धुत था।

​साथ ले गया और कर दिया काम तमाम

​स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि के अनुसार, वारदात से कुछ देर पहले आरोपी ने गांव के ही एक अन्य मकान में घुसकर काफी हंगामा किया था। तब मृतक ने बीच-बचाव करते हुए उसे शांत कराया और अपने साथ ले गया। दोनों रात में एक साथ ही मौजूद थे।
​लेकिन आरोपी के दिल में शक की आग सुलग रही थी। मौका मिलते ही उसने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​सुबह थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

​रातभर शव के पास रहने के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी सीधे सदर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर बिनय कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। प्रेम-प्रसंग के एंगल की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जल्द ही पूरी जांच के बाद मामले की असली वजह सामने लाई जाएगी।

Read Also: Gumla News : हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नाबालिग छात्र, पुलिस व ग्रामीणों ने बचाई जान

Related Articles

Leave a Comment