Home » Ranchi News: जेलों की सुरक्षा के लिए भूतपूर्व सैनिकों की होगी बहाली भरे जाएंगे 68 कक्षपाल के पद

Ranchi News: जेलों की सुरक्षा के लिए भूतपूर्व सैनिकों की होगी बहाली भरे जाएंगे 68 कक्षपाल के पद

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

रांची: राज्य की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय ने भूतपूर्व सैनिकों और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों की संविदा आधारित नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके तहत कक्षपाल एवं महिला कक्षपाल के 68 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया के लिए 4 जुलाई को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा।

कारा विभाग के अनुसार सबसे अधिक 56 पद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में रिक्त हैं। इसके अलावा मंडल कारा गुमला में तीन, मंडल कारा सिमडेगा में सात तथा उपकारा खूंटी में दो पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कुल रिक्तियों में 60 पद पुरुष और आठ पद महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। साथ ही हर वर्ष मानदेय में आठ प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान किया गया है। नियुक्ति प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकेगा।
विभाग के मुताबिक 1 जून 2026 तक 55 वर्ष से कम आयु के भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक बल के पात्र अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

कम आयु वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण देने के बाद विभिन्न जेलों में तैनात किया जाएगा।
कारा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी। नियमित बहाली होने पर संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त की जा सकेगी। अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता अथवा बिना सूचना अनुपस्थित रहने की स्थिति में भी अनुबंध समाप्त करने का प्रावधान रखा गया है। संविदा नियुक्ति में झारखंड के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए

Related Articles