Home » जमशेदपुर के आज़ाद नगर में चार लाख के सोने के गहने की चोरी, मेन गेट का ताला खुला मिला, डाइनिंग टेबल पर रखी थी चाबी

जमशेदपुर के आज़ाद नगर में चार लाख के सोने के गहने की चोरी, मेन गेट का ताला खुला मिला, डाइनिंग टेबल पर रखी थी चाबी

by Mujtaba Haider Rizvi
JAMSHEDPUR 2
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने स्थानीय लोगों को दहला दिया। बागान शाही रोड नंबर 7, क्रॉस रोड नंबर 3 स्थित वकार अनवर के घर में अज्ञात चोरों ने करीब चार लाख रुपये के सोने के गहने उड़ा लिए। आश्चर्य की बात यह रही कि चोरी के समय पूरा परिवार घर के अंदर था, फिर भी किसी को कोई आवाज़ या हलचल का पता नहीं चला।

सुबह जब परिवार जागा तो देखा कि मेन गेट का ताला खुला है और चाबी डाइनिंग टेबल पर रखी हुई है, जबकि रात में इसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। घर में अलमारी का सारा सामान बिखरा मिला। जांच में पता चला कि एक सोने का नेकलेस, दो ईयररिंग्स और एक अंगूठी गायब हैं। गहनों का खाली डिब्बा आंगन में पड़ा हुआ मिला।

सूचना मिलते ही आज़ाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट टीम के साथ तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। वकार अनवर ने कहा कि परिवार सदमे में है और सुरक्षा को लेकर काफी फिक्रमंद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर गहने बरामद करेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

गोलमुरी में मस्जिद से बाइक चोरी, वीडियो हो गया वायरल

गोलमुरी में मस्जिद के सामने से एक बाइक चोरी हो गई है। इस बाइक चोरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को चार बजे वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में एक युवक बाइक के पास खड़ा दिख रहा है। कुछ देर तक वह बाइक के पास खड़ा रहता है। इसके बाद वह इधर उधर देखने के बाद बाइक पार कर देता है। वह युवक बाइक लेकर फरार हो जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद गोलमुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles