Jamshedpur : जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसएसपी किशोर कौशल और पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष समेत कदमा, सोनारी, साकची, बिष्टुपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। गश्त के दौरान उन संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई जहां नशाखोरी, अड्डाबाजी, छेड़खानी, अवैध पार्किंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की पैदल गश्त का मुख्य मकसद असामाजिक तत्वों में डर पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तथा कई स्थानों पर दोपहिया वाहनों की जांच भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि शहर में अपराध पर पूर्ण नियंत्रण के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।इस पहल को लेकर आम लोगों ने संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि शहर सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे।
Read also – Jamshedpur Crime : हाता पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना जल्ला फिरोज गिरफ्तार

