
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ निवासी एक 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। युवती में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल में जांच के लिए नमूना दी थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल युवती होम आइसोलेशन में है। जिला सर्विलांस विभाग के अनुसार, मंगलवार को कुल 109 लोगों की जांच हुई। इसमें एक संक्रमित मरीज मिला, जो ईचागढ़ की रहने वाली है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। वर्तमान में सिर्फ दो एक्टिव केस है।

