Home » Jamshedpur Crime : उलीडीह में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार, 26 पुड़िया बरामद

Jamshedpur Crime : उलीडीह में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार, 26 पुड़िया बरामद

जमशेदपुर में पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चला रही है अभियान

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime todaye
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह ओपी इलाके में पुलिस ने श्याम नगर में नदी किनारे से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर का नाम मनीष कुमार यादव है। वह शंकोसाई का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 26 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। बताते हैं कि एसएसपी पीयूष पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि श्याम नगर में नदी किनारे कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं।

एसएसपी को मिली सूचना के आधार पर हुई छापामारी

यह जानकारी उन्होंने डीएसपी पटमदा को दी। इसके बाद डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित हुआ और बुधवार की रात छापामारी की गई। पुलिस को देखते ही ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे लोग भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर एक युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम मनीष कुमार यादव बताया।

छापामारी में यह अधिकारी रहे शामिल

इस मामले में उलीडीह थाने में मामला दर्ज हुआ है। ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। श्याम नगर में नदी किनारे हुई छापामारी में उलीडीह ओपी प्रभारी एसआई मोहम्मद शारिक अली, विष्णु चरण भोक्ता, विवेक पाल आदि शामिल थे।

Read Also- Palamu Health News : पलामू के MMCH में फेको मशीन से मोतियाबिंद ऑपरेशन की हुई शुरुआत, जानें कितना आता है खर्च

Related Articles