Home » Jamshedpur News : सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए ओम कांवरिया सेवा संघ लगाएगा एक माह का सेवा शिविर

Jamshedpur News : सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए ओम कांवरिया सेवा संघ लगाएगा एक माह का सेवा शिविर

16वें वर्ष भी देवघर कांवरियापथ पर मिलेगी भोजन, चिकित्सा, मसाज और विश्राम की निःशुल्क सुविधा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: सावन माह में लाखों शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से ओम कांवरिया सेवा संघ इस वर्ष भी देवघर कांवरिया पथ पर एक माह का विशाल सेवा शिविर आयोजित करेगा। संगठन का यह शिविर 29 जुलाई से 27 अगस्त तक देवघर कांवरिया पथ के सुइयां पहाड़ स्थित घुटिया में संचालित होगा। शिविर का शुभारंभ 29 जुलाई की शाम पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया जाएगा।

32 स्वयंसेवकों की टीम रवाना

बिरसानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संस्था के प्रमुख पप्पू सिंह ने बताया कि शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जमशेदपुर से 32 स्वयंसेवकों की टीम शिविर स्थल के लिए रवाना हो चुकी है, जबकि विभिन्न शहरों से भी करीब एक दर्जन स्वयंसेवक वहां पहुंचकर सेवा कार्य में योगदान देंगे।

लगातार 16 वर्षों से शिवभक्तों की सेवा

पप्पू सिंह ने बताया कि ओम कांवरिया सेवा संघ पिछले 16 वर्षों से लगातार सावन में शिवभक्तों की सेवा कर रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

भोजन, मसाज, विश्राम और गर्म पानी की सुविधा

शिविर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क स्नान, शौचालय, रात्रि विश्राम, मोबाइल चार्जिंग, गर्म पानी, भोजन और नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। साथ ही आधुनिक मशीनों के माध्यम से फुट, हेड और बॉडी मसाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लंबी पैदल यात्रा से होने वाली थकान दूर हो सके।
श्रद्धालुओं को सुबह और शाम पूजा-आरती के साथ पूड़ी-सब्जी, हलवा, फल, साबूदाना, खीर सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।

सेवा और आस्था का अनूठा संगम

संस्था का कहना है कि शिविर का उद्देश्य केवल भोजन और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि शिवभक्तों को सेवा, सहयोग और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराना भी ह। संगठन को उम्मीद है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवरियों को शिविर का लाभ मिलेगा।
संवाददाता सम्मेलन में संस्था के संरक्षक धनंजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सतेन्द्र सिंह, एमवी. राव तथा मनोज लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment