Home » Jharkhand CDPO Result : JPSC ने जारी किया सीडीपीओ परीक्षा के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, फाइनल रिजल्ट जारी

Jharkhand CDPO Result : JPSC ने जारी किया सीडीपीओ परीक्षा के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, फाइनल रिजल्ट जारी

by Anand Mishra
Jharkhand CDPO Result
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand): झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) परीक्षा के रिजल्ट का इंजार खत्म हो गया है। आयोग ने परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आयोग की ओर से वर्ष 2023 में विज्ञापन का प्रकाशन किया गया था। उसके बाद लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे। साक्षात्कार का आयोजन इसी वर्ष विगत सात, आठ व नौ जनवरी को किया गया था। इसके बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है।

Read Also- Jharkhand Bureaucracy : नौकरशाही : ‘वो पीपल वाला पत्ता’…

आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करें रिजल्ट

राज्य में सीडीपीओ पद के लिए चयनित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग अधिसूचना के अनुसार, CDPO पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल रूप से रिजल्ट जारी कर दिया गया है। फाइनल रिजल्ट लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।

अफवाहों से बचें अभ्यर्थी : जेपीएससी

आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें मेरिट के अनुसार ही चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर अपलोड किए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों ने आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट देखने व अफवाहों से बचने की सलाह दी है। साथ ही बताया है चयनित अभ्यर्थियों के लिए अगली प्रक्रिया की जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्मम से उपलब्ध करा दी जाएगी।

रिक्त पदों पर अब जल्द नियुक्ति की संभावना

बता दें कि राज्य के सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग में रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। लेकिन, फाइनल रिजल्ट की घोषणा के बाद राज्य के विभिन्न प्रखंडों में सीडीपीओ के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है। इसे महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है।

Read Also- Jamshedpur News : मानगो से डेयरी प्लांट के स्थानांतरण पर ग्रामीणों में आक्रोश, कहा…

Related Articles