Home » Special Intensive Revision : आज जारी होगी झारखंड की प्रारूप मतदाता सूची, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देख सकेंगे नाम

Special Intensive Revision : आज जारी होगी झारखंड की प्रारूप मतदाता सूची, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देख सकेंगे नाम

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आज 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी (ASDD) सूची जारी की जाएगी। सूची सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आम लोगों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने नाम, पते और अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि जिन पात्र भारतीय नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा, वे आज से ही फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से ECINET एप डाउनलोड कर मतदाता सूची से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक #NewVoters सोशल मीडिया अभियान भी चलाएगा। अभियान के तहत मतदाताओं, शैक्षणिक संस्थानों, बीएलओ, बीएलए-2, स्वयंसेवकों और अन्य हितधारकों से निर्वाचन संबंधी फोटो और वीडियो #NewVoters हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांचने तथा जरूरत पड़ने पर समय रहते सुधार या नाम जोड़ने के लिए आवेदन करने का आग्रह किया है।

Read Also- Bokaro Triple Murder : सुबह-सुबह तिहरे हत्याकांड से कांपा बोकारो, कुल्हाड़ी से तीन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Related Articles

Leave a Comment