Home » Jharkhand Politics : कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पण भाव से काम करें, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिए मंत्र

Jharkhand Politics : कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पण भाव से काम करें, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिए मंत्र

Jharkhand Politics : भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया।

by Rajeshwar Pandey
arjun munda
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू में भव्य स्वागत किया गया। मौके पर अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला शक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और समाज सेवा के मूल उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रेरणास्रोत

अर्जुन मुंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह प्रशिक्षण अभियान केवल संगठनात्मक मजबूती का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और महिला शक्ति की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Read Also: Dharma Divas : बिरसाईत समाज अहिंसा, प्रेम और सद्भावना का वाहक; सादा जीवन की देता है प्रेरणा

Related Articles

Leave a Comment