Home » West Singhbhum Accident : डम्पर ने मोटरसाइकिल सवार रेल चालक को कुचला, पुलिस ने डम्पर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार

West Singhbhum Accident : डम्पर ने मोटरसाइकिल सवार रेल चालक को कुचला, पुलिस ने डम्पर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार

Jharkhand Hindi News : इस इलाके में ज्यादातर भारी वाहनों में बिना लाइसेंस के चालक भारी वाहनों को चलते हुए देखे जाते हैं। इन भारी वाहनों में कोई खलासी या सहायक भी नहीं रहता है

by Rajeshwar Pandey
jamshedpur Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरू में तेज गति से चल रहे एक डम्पर ने एक रेल चालक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल रेल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना किरीबुरू थाना क्षेत्र के हाथी चौक में सुबह तक़रीबन 8 बजे घटी है। डांगुआपोशी में पदस्थापित एसके रावत नामक रेल चालक किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से राउरकेला जा रहे थे। किरीबुरू थाना क्षेत्र के हाथी चौक के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें मोटरसाइकिल समेत कुचल दिया।इस हादसे में रेल चालक एसके रावत बुरी तरह जख्मी हो गए।

लोगों ने नोआमुंडी अस्पताल में कराया भर्ती

रेल चालक को गंभीर रूप से घायल देख आसपास मौजूद लोगों ने घटनास्थल से उठाया और नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल ले गए। नोवामुंडी अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही घायल रेल चालक के सहकर्मी और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

हिरासत में डम्पर चालक से पुलिस कर रही पूछताछ

इस घटना की सूचना के बाद किरीबुरू थाना क्षेत्र की पुलिस सक्रिय हुई और घटना को अंजाम देने वाली डंपर को पकड़ कर जब्त कर लिया और किरीबुरू थाना ले गई। डम्पर चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पश्चिमी सिंहभूम में दुर्घटनाओं से दहशत में लोग

पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार सड़क हादसों में हो रही मौत ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। इससे पहले भी डोंगवापोशी सेक्शन में कार्यरत रेलकर्मी सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनिजों का परिवहन होता है। बड़े-बड़े भारी वाहनों में खनिज परिवहन के दौरान सड़कों पर मौत बनकर भारी वाहन चलते हैं, जिसके कारण सड़क हादसों में मौत की संख्या बढ़ रही है।

मेंस कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

मेंस कांग्रेस डोंगवापोशी शाखा सचिव सुभाष मजूमदार ने सड़क परिवहन को लेकर परिवहन विभाग पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क हादसों में कमी आये। वहीं घायल रेल चालक को हर संभव मदद भी उनके द्वारा पहुंचाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ज्यादातर भारी वाहनों में बिना लाइसेंस के चालक भारी वाहनों को चलते हुए देखे जाते हैं। वहीं भारी वाहनों में कोई खलासी या सहायक भी नहीं रहता है। रेल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने लापरवाही, बिना लाइसेंस, यातायात नियमों की अनदेखी कर चल रहे हैं।

Read Also- Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में नीचे नहीं आ रहा अपराध का ग्राफ, मानगो के रोड नंबर आठ में महिला से पर्स व मोबाइल की छिनतई

Related Articles

Leave a Comment