
टेक डेस्क/ नई दिल्ली : Infinix GT 10 Pro गेमिंग फोन भारत में लॉन्च हो चुका है। इसे 3 अगस्त को Transition Group की ओर से लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल की डिजाईन की बात करें, तो बहुत ही आकर्षक है। जो लोगों को खूब लुभा रहा है। लॉन्च होने के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू हो गयी है। इस मोबाइल के पीछे साइड से ट्रांस्पैरेंट इफेक्ट्स दिये गये हैं। जो मोबाइल प्रेमियों को ज्यादा लुभा रहा है।

Infinix GT 10 Pro के स्पेसिफिकेशन
Infinix GT 10 Pro से 8 GB रैम से लैस है। वहीं RAM की बात करें तो 16 GB तक वर्चुअली बढ़ाने की जगह दी गयी है। वहीं इसमें स्टोरेज 256 GB तक है। इसके अलावा वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले 120 HZ रिफ्रेश रेट के साथ दिया हुआ है। इस फोन में विशेष रूप से 108 MP का कैमरा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है। इसका मेन कैमरा 108 MP का है, वहीं इसके साथ ही सेंसर स्पोर्ट दिया हुआ है।

मोबाइल में डबल सिम की सुविधा :
इस मोबाइल में डबल सिम की सुविधा दी गयी है। यह फोन Android 13 XOS पर ऑपरेट होता है। वहीं इस मोबाइल के डिस्प्ले की बात करें, तो यह 6.67 इंच का है, जो फूल एचडी ( FHD) के साथ आता है। इसके डिस्प्ले में 900 निटस की ब्राइटनेस दी गयी है। वहीं इसकी बैटरी की बात करे तो यह 5,000 mah की है। वहीं इसका चार्जर 45W के फास्ट चार्जिंग देता है। इस मोबाइल में 5 G की सुविधा दी गयी है। मोबाइल के साथ 3.5 mm हेड फोन जैक, जीपीस, यूएसबी टाइप सी दिया हुआ है।
Infinix GT 10 Pro के कीमत :
Infinix GT 10 Pro कीमत की बात करे तो यह भारत में इसकी बेस मॉडल की कीमत 19,999 है। मोबाइल को आप फ्लिपकार्ट पर On-line खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इस मोबाइल की खरीदारी को लेकर कंपनी द्वारा ऑफर भी चल रहा है। मोबाइल को ICICI और कोटक बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 2 हजार की छूट मिल रही है।
Read Also : प्राइवेट स्कूलों को CBSE का फरमान, स्कूल ड्रेस और बुक खुद बेची तो खत्म हो जाएगी मान्यता

