Home » RANCHI NEWS: रांची के नए ग्रामीण एसपी आईपीएस गौरव गोस्वामी ने संभाला कार्यभार, बताई क्या है तैयारी

RANCHI NEWS: रांची के नए ग्रामीण एसपी आईपीएस गौरव गोस्वामी ने संभाला कार्यभार, बताई क्या है तैयारी

राजधानी की पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा बेहद जरूरी

by Vivek Sharma
RANCHI: आईपीएस गौरव गोस्वामी ने रांची के नए ग्रामीण एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया, ग्रामीण इलाकों को अपराध मुक्त बनाने का करेंगे प्रयास।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के नए ग्रामीण एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले गौरव गोस्वामी रामगढ़ के पतरातू में एसडीपीओ के पद पर तैनात थे। समाहरणालय स्थित ग्रामीण एसपी कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद आईपीएस गौरव गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध के स्वरूप का विश्लेषण कर सभी हॉट स्पॉट को चिन्हित किया जाएगा। उनका उद्देश्य ग्रामीण इलाके को हर प्रकार के अपराध से मुक्त करना है।

ग्रामीण एसपी ने कहा कि रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध का ग्राफ विस्तार से देखा जाएगा और आंकड़ों का विश्लेषण कर रणनीति बनाई जाएगी। राजधानी की पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने पूर्व ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि वह उन सभी कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। बता दें कि शुक्रवार की देर रात 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। इस क्रम में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर को देवघर का नया एसपी बनाया गया, जबकि उनकी जगह पर गौरव गोस्वामी को रांची का ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला के आरोपी इंजीनियरों ने किया सरेंडर, मिली जमानत

Related Articles

Leave a Comment