Home » Kolhan university News: कोल्हान विवि में NewVoters अभियान शुरू, नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

Kolhan university News: कोल्हान विवि में NewVoters अभियान शुरू, नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने छात्रों से मतदान में भागीदारी की अपील की

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में मंगलवार को New Voters अभियान का आगाज हुआ। यह अभियान झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश और भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR-2026 के तहत चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ सभी संकायों के शिक्षक, पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

ECI NET ऐप से पंजीकरण की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को भारत निर्वाचन आयोग के ECI NET मोबाइल ऐप के जरिए मतदाता पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। बताया गया कि जो भी छात्र-छात्राएं 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। परिसर में मतदाता जागरूकता के पोस्टर और प्रचार सामग्री भी लगाई गईं। सोशल मीडिया पर भी New Voters अभियान का व्यापक प्रचार किया गया।

कुलपति की अपील

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान जरूरी है। उन्होंने सभी पात्र युवाओं से आग्रह किया कि वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में परिसर में विशेष शिविर लगाकर भी नए मतदाताओं का पंजीकरण कराया जाएगा।

Read Also Chaibasa News : हत्या के जुर्म में भाई को आजीवन कारावास, 15 हजार जुर्माना

Related Articles

Leave a Comment