Home » Ramgarh Theft News : रामगढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान फल विक्रेता के घर लाखों की चोरी

Ramgarh Theft News : रामगढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान फल विक्रेता के घर लाखों की चोरी

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : नए साल के जश्न में जब पूरा देश व्यस्त था, तब रामगढ़ के कोयरीटोला में चोरों ने एक फल विक्रेता के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली। घटना में चोर नगद और जेवर समेत घर के कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

नए साल की खुशियां बदलीं गम में

फल विक्रेता राजेश कुमार ने रामगढ़ थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुगंधा देवी 27 दिसंबर को रांची के बुंडू स्थित मायके गई थीं। नए साल का जश्न मनाने के लिए राजेश भी 1 जनवरी को अपनी पत्नी के पास रांची गए थे। गुरुवार सुबह जब उनके पिता घर पहुंचे, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर पहुंचते ही चोरी की घटना का खुलासा हुआ।

क्या-क्या ले गए चोर?

राजेश कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से करीब 48,000 रुपये नकद और चार लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए।

  • सोने के जेवर : दो हार, कान के झुमके, नथिया, मांग टीका, मंगलसूत्र, लॉकेट और अंगूठियां।
  • चांदी के गहने : तीन जोड़ी पायल।
  • अन्य कीमती सामान : एलईडी टीवी और बर्तन।

जांच में जुटी पुलिस

चोरी की जानकारी मिलने के बाद राजेश कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी के मामले में जांच शुरू कर दी है। रामगढ़ थाने के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Related Articles