RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना रिंग रोड के पास की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक आइसक्रीम फैक्ट्री में चालक के रूप में कार्यरत था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया, जिससे क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
मृतक की

