RANCHI: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले के आरोपी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय तिर्की और इंजीनियर सुपरिंटेंडेंट उमेश कुमार ने शनिवार को रांची स्थित पीएमएलए विशेष अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी।
अदालत ने जमानत के साथ पासपोर्ट जमा करने और बिना अदालत की अनुमति देश छोड़ने पर रोक लगाने की शर्त भी रखी। इस मामले में ईडी ने हाल ही में प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने इसके आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है। अब मामले में सुनवाई आगे बढ़ेगी और सभी आरोपियों को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

