Home » Ranchi News : रांची में रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग से RPF ने एक दलाल को किया गिरफ्तार, तीन तत्काल टिकट व एक मोबाइल बरामद

Ranchi News : रांची में रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग से RPF ने एक दलाल को किया गिरफ्तार, तीन तत्काल टिकट व एक मोबाइल बरामद

रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत की छापामार कार्रवाई, लगतार चलेगा अभियान

by Mujtaba Haider Rizvi
आरपीएफ ने रांची से किया टिकट दलाल को गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रांची की आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन के पास स्थित कार पार्किंग से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से आरपीएफ ने तीन यात्री टिकट और एक मोबाइल बरामद किया है। आरपीएफ ने बताया कि दलाल को तब पकड़ा गया जब वह दो यात्रियों के लिए तत्काल टिकट निकाल कर उन्हें देने जा रहा था। यह दो टिकट उसके पास से मौके पर ही हाथ में मिल गए थे। तलाशी लेने पर एक और टिकट बरामद हुआ है। आरपीएफ ने शनिवार को आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश किया है।।


यह कार्रवाई आरपीएफ रांची मंडल के निर्देश पर की गई है। बताते हैं कि नौ जनवरी को आरपीएफ कर्मी सतर्क ड्यूटी कर रहे थे।। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ दलाल तत्काल टिकट का धंधा करते हैं। यात्रियों के लिए टिकट निकाल कर उन्हें ऊंचे दाम पर बेच कर मोटा मुनाफा कमाते हैं।

इस सूचना के आधार पर छापामारी करने के लिए एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची और सीआईबी रांची की संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने रांची रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पीआरएस बुकिंग काउंटर में छापेमारी की। आरपीएफ कर्मियों को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां सक्रिय दलाल भाग निकले। इसी क्रम में एक दलाल को रांची कार पार्किंग गेट के पास से दबोचा गया। पकड़‍े गए युवक का नाम मनोज कुमार महतो है। वह बोकारो जिले के चंदनक्यारी इलाके का रहने वाला है।

टिकट की दलाली करना रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, एसआई सोहन लाल, एएसआई शक्ति सिंह, स्टाफ डीके सिंह, एसपी राय एवं सीआईबी रांची टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Read also Latehar News : लातेहार में आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों को 22.86 लाख रुपये की आर्थिक मदद, जानें लवलेश गंझू को क्यों मिले सर्वाधिक छह लाख

Related Articles