Home » Sahibganj Heart Attack News : साहिबगंज के एलडीएम प्रभु दयाल टोपनो का विश्व हृदय दिवस पर दिल का दौरा पड़ने से निधन, जानें हार्ट अटैक से कैसे बचें

Sahibganj Heart Attack News : साहिबगंज के एलडीएम प्रभु दयाल टोपनो का विश्व हृदय दिवस पर दिल का दौरा पड़ने से निधन, जानें हार्ट अटैक से कैसे बचें

संयोग से मंगलवार को विश्व हृदय दिवस भी मनाया जा रहा है। इसी दिन एलडीएम प्रभु दयाल टोपनो का हार्ट अटैक से निधन होने की घटना ने सभी को झकझोर दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
sahibganj ldm died of heart attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj : जब दुनिया विश्व हृदय दिवस मना रही है तभी साहिबगंज के अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) प्रभु दयाल टोपनो का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे पिछले करीब दो से ढाई माह पहले मुंबई से स्थानांतरित होकर साहिबगंज आए थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद प्रभु दयाल टोपनो को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 7.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।

सुबह निधन की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर को रांची भेज दिया गया।

प्रभु दयाल टोपनो मूल रूप से रांची के रहने वाले थे। उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार उनकी बेटी लंदन में रहती हैं। उनके निधन की खबर से परिवार, बैंकिंग क्षेत्र और प्रशासनिक महकमे में शोक का माहौल है।

विश्व हृदय दिवस के दिन हार्ट अटैक से निधन

संयोग से मंगलवार को विश्व हृदय दिवस भी मनाया जा रहा है। इसी दिन एलडीएम प्रभु दयाल टोपनो का हार्ट अटैक से निधन होने की घटना ने सभी को झकझोर दिया। हालांकि, उनकी मौत के संबंध में चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

गौरतलब है कि आज की चकाचौंध वाली दुनिया में इंसान अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। ज्यादा देर तक एक जगह बैठे रहना, कोई भी शारीरिक गतिविधि नहीं करना आदि से इंसान के अंदर हार्ट अटैक का खतरा मंडराता रहता है। इसके अलावा, डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्राल, उच्च रक्तचाप आदि से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, आज के दौर में तंदरुस्त रहने के लिए परहेज जरूरी है।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें
– ज्यादा तेल मसालेदार भोजन से परहेज करें।
– रोज अपनी क्षमता के अनुसार तेज चाल से चलें।।
– दाल, चना, सब्जियां, फल, साबूत अनाज और उचित मात्रा में प्रोटीन को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं।
– पैकेट वाले स्नैक्स, अतिरिक्त नमक और मीठे पेय कम लें।
– सिगरेट, बीड़ी, गुटखा व अन्य तंबाकू युक्त पदार्थ दिल के लिए बेहद नुकसानदेह हैं।
– बीपी, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और वजन की जांच कराते रहें।
– पर्याप्त नींद लें और अनावश्यक तनाव से बचें।

Read also Jharkhand Bank Robbery: झारखंड में बैंक डकैती का काला इतिहास, जमशेदपुर की 34 करोड़ की लूट से पहले भी हुईं कई बड़ी वारदातें

Related Articles

Leave a Comment