Home » Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाई टेंशन तार का लगा करंट

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाई टेंशन तार का लगा करंट

करंट लगने के बाद युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ के कर्मियों ने युवक को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़े युवक को हाई टेंशन तार का करंट लग गया। करंट लगते ही युवक बुरी तरह से झुलस गया है। झुलसे युवक की की चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोगों की नजर उधर गई और घटना की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। इसके बाद आरपीफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। झुलसे युवक को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है।

इसके बाद, जीआरपी के जवान ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को एमजीएम अस्पताल ले गए। यहां उसे भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से वह ट्रेन के ऊपर चढ़ गया था। इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ हर समय तैनात रहती है। इसके बावजूद एक युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ जाता है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इसी तरह मालगाड़ी पर चढ़े युवक को हाई टेंशन तार का करंट लगा था। घटना 3 अप्रैल साल 2025 की है। मानगो के उलीडीह रोड नंबर 2 का रहने वाला 16 वर्षीय युवक सोनू पात्रो प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 के बीच दौड़ कर मालगाड़ी पर चढ़ गया था और हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया था। उसे भी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बाद में उसकी मौत हो गई थी।

Read Also- Palamu News : पलामू में अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Related Articles

Leave a Comment