Home » Palamu News : पलामू में अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Palamu News : पलामू में अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Jharkhand Hindi News : शादी समारोह से लौटते समय हादसा, पुलिस बस की तलाश में जुटी

by Mujtaba Haider Rizvi
Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव में बीती रात अज्ञात बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नावाबाजार थाना क्षेत्र के बाना खोखमा गांव निवासी विनोद भुइयां (39) है।

बताते हैं कि विनोद भुइयां मंगलवार की शाम बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने सिलदाग गांव गए थे। रात करीब 9 बजे वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिलदाग गांव के पास एक अज्ञात बस ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस अज्ञात बस की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read Also- Giridih CCL violence : गिरिडीह में CCL साइडिंग पर हिंसक झड़प, चाकूबाजी में युवक की मौत, इलाके में तनाव

Related Articles

Leave a Comment