
चाईबासा : चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सदन में चर्चा से बचकर पीएम आवास के बाहर धरना देना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।
सदन में रखनी चाहिए बात, सड़क पर नहीं
विरोध प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिड ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है। जनहित के मुद्दे वहीं उठने चाहिए। लेकिन विपक्ष बहस से बचकर प्रधानमंत्री आवास के सामने रात में धरने पर बैठ जाए तो यह लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास एक अति-सुरक्षित क्षेत्र है। ऐसे स्थान पर विपक्ष के नेता का धरना देना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन उसके लिए संवैधानिक तरीके अपनाने चाहिए।
पेपर लीक पर कांग्रेस को भी देना होगा जवाब
पेपर लीक के मुद्दे पर राजनीति को लेकर जे.बी. तुबिड ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासित राज्यों में हुए पेपर लीक मामलों पर जवाब देना चाहिए। अगर छात्रों के भविष्य की इतनी चिंता है तो कांग्रेस शासित राज्यों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के हित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के पक्ष में है। छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाने के बजाय सभी दलों को मिलकर इसका समाधान निकालना चाहिए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में भूषण पाठ पिंगुवा, सतीश पुरी, रमेश खिरवाल, चंद्रमोहन तियु, सन्नी पासवान, पवन शर्मा, रामानुज शर्मा, हेमंत केशरी, रवि विश्वकर्मा, मुकेश लालू, नवीन गुप्ता, विप्लव सिंह, दुर्गावती बोयपाई, रूपा दास, हेमंती विश्वकर्मा, अनंत सयनम, पंकज खिरवाल, जयकिशन बिरुली, अक्षय खात्री, सौरव प्रसाद, सुदामा हाईबुरु, पप्पू महतो, अजय देवगम, कुंज बिहारी, मुकेश दास, नारायण पांडेय, अनिल दास, दोनो बानसिंह, जुली खत्री, मांगता गोप, पंकज टोप्पो, संजय साव, जगदीश निषाद, दशरथ खाडाईत, संजय कूंकल, मनीष कलुन्दिया, विकास पांडेय, विकास बलमुचू, संतोष मिश्रा, जगदीश दास, दुर्योधन पान, अजय खंडाईत, पंकज सिंह, विक्की यादव, प्रदूबन महतो, पप्पू रॉय और द्वारिका शर्मा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

