Home » ये हैं दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले 5 स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

ये हैं दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले 5 स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक डेस्क : अच्छा स्मार्टफोन कौन नहीं रखना चाहता है। बात अगर स्मार्टफोन की हो तो लोग सबसे पहले उसके फीचर्स की ओर ध्यान देते हैं। खास तौर पर स्मार्टफोन का कैमरा और बैटरी जो लोगों को उसे खरीदने के लिए ज्यादा प्रोत्साहित करता है। स्मार्टफोन खरीदने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। अक्सर यूजर्स उसी फोन को खरीदना चाहते हैं जिससे कि ज्यादातर जरूरतें पूरी हो सके। जिनमें ज्यादातर डिमांड अच्छे कैमरे और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी की होती है। कैमरे और बैटरी दोनों मामलों में बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाले फोन ज्यादा बेहतर माने जाते हैं। अगर आप एक बेस्ट कैमरा और बैटरी वाला फोन तलाश रहे हैं तो आप इन 5 ऑप्शन्स में से एक चुन सकते हैं।

Samsung Galaxy F54 5G

सैमसंग एक ऐसा स्मार्टफोन बैंड है, जिसके डिवाइसेज लगभग हर सेगमेंट में खूब पसंद किए जाते हैं और भारत में इसके पास बड़ा मार्केट शेयर है। बीते दिनों कंपनी की गैलेक्सी F-सीरीज के सबसे प्रीमियम फोन Galaxy F545G की सेल शुरू हुई है और यह फोन 108MP ट्रिपल कैमरा के साथ आता है।

साथ ही इस डिवाइस में 6000mAh की बड़ी बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। बड़े AMOLED डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ कंपनी ने इसे पावरफुल मिडरेंज फोन के तौर पर पेश किया है।

Vivo X90 Pro

वीवो ब्रांड का यह स्मार्टफोन बेहद खास है। X90 प्रो के साथ, वीवो अब भारत में 1-इंच कैमरा सेंसर वाला फोन लॉन्च करने वाला दूसरा स्मार्टफोन ब्रांड है। वीवो X90 प्रो (और X90) वर्तमान में भारत में एकमात्र दो स्मार्टफोन हैं जिनमें फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 SoC की सुविधा है।

वीवो ने भारत में X90 Pro को सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज है। इसमें लार्जर सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल पोट्रेट कैमरा है। फोन में 120W डुअल सेल फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra

सैमसंग ब्रांड का यह फोन बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन में बेहद दमदार है. सैसमंग के इस फोन Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।

यह कंपनी का सबसे बड़े सेंसर वाला पहला फोन भी है। Samsung Galaxy S23 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज है।

Xiaomi 13 Pro

शाओमी 13 प्रो इंडिया में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर्स मौजूद है जो लेईका लेंस हैं।

बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX989 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। साथ ही इसमें 4,820 एमएएच बैटरी दी गई है।

OPPO Reno 10 Pro Plus

ओप्पो ब्रांड में भी बेस्ट स्मार्टफोन की कैटेगरी में यह अच्छा ऑप्शन है। इसमें 50MP + 64MP + 8MP प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस पावरफुल स्मार्टफोन में आपको जबरदस्त कैमरा, शानदार डिस्प्ले, आकर्षक डिजाइन और पावरफुल बैटरी भी देखने को मिल जाता है.

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon® 8+ Gen1 चिपसेट के साथ एक पावरफुल 4,700mAh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

READ ALSO : Redmi Note 13 सीरीज में होगा 200MP कैमरा! कब होगी लॉन्चिंग? जानें

Related Articles