Home » एक दिन इंतजार कीजिए… सब पता चल जाएगा!

एक दिन इंतजार कीजिए… सब पता चल जाएगा!

by Rakesh Pandey
एक दिन इंतजार कीजिए... सब पता चल जाएगा!
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं नजर आ रहे तो अब मतपेटी के अंदर झांकने वाले ही इसपर कुछ बता सकते हैं। पेटी के अंदर घुसकर जो बोलने की कोशिश कर रहे हैं, उसपर अब हमें कुछ नहीं बोलना है। उन्होंने कहा कि एक दिन और इंतजार कर लीजिए, सब पता चल जाएगा।

एक दिन इंतजार कीजिए… सब पता चल जाएगा!

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को बराकर नदी तट पर नवनिर्मित ऋजुबालिका मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उद्घाटन में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान पांच राज्यों में सरकार बनाने के सवाल पर मुंडा ने कहा कि हमें जनता पर विश्वास है, मतदाताओं पर भरोसा है। देश की जनता देश के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाए, यही हम सबका प्रयास है। वहीं राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की ओर से भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर मुंडा ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह क्या कर रहे हैं, वह जनता देख रही है। इसलिए वह क्या कह रहे हैं, वही जानें।

एक दिन इंतजार कीजिए... सब पता चल जाएगा!

हमारी सभ्यता और संस्कृति का दर्शन नजर आ रहा इस मंदिर में:

ऋजुबालिका मंदिर परिसर में घूमने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पावन भूमि पर सबको जोड़ कर, सबको संजो कर यह संरचना तैयार की गई है। प्राचीन सभ्यता-संस्कृति, उसका स्वरूप और हमारी पृष्ठभूमि का दर्शन इस परिसर में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां प्रभु स्नेह और सान्निध्य में रहते हैं, वहां हम पहुंच जाते हैं। मंत्री ने कहा कि पहले भी जब नंदप्रभा परिवार की ओर से समारोह में शामिल होने का मुझे निमंत्रण मिला था तो मैंने कहा था कि निश्चित रूप से आऊंगा।

इस दौरान मुंडा ने भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को नमन करने के बाद आचार्य मुक्तिप्रभ सुरी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। इधर, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उद्घाटन के दौरान मंदिर पहुंचे। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश यादव समेत भाजपा के अन्य नेता-कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

READ ALSO :

विकास की राह पर अग्रसर हो रहा है भारत: राज्यपाल

Related Articles