Home » शेयर बाजार ने उठाया बड़ा कदम : बीएसई व एनएसई पर हुआ विशेष कारोबारी सत्र

शेयर बाजार ने उठाया बड़ा कदम : बीएसई व एनएसई पर हुआ विशेष कारोबारी सत्र

by The Photon News Desk
Share Market
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली। Share Market: प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई बड़े व्यवधान या अवरोध से निपटने की अपनी तैयारियों की जांच करने के लिए शनिवार को इक्विटी और शेयर वायदा एवं विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया। विशेष लाइव कारोबारी सत्र में प्राथमिक साइट (पीआर) से डिजास्टर रिकवरी (बाधाओं से निपटने की क्षमता) साइट पर कारोबार के बीच में बदलेगा।

एक्सचेंजों ने कहा कि दो सत्र होंगे, जिनमें पहला पीआर से सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक, और दूसरा डीआर साइट से सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा। विशेष सत्र के दौरान, उपलब्ध वायदा एवं विकल्प उत्पादों समेत सभी प्रतिभूतियों का अधिकतम मूल्य दायरा पांच प्रतिशत होगा। पहले से ही दो प्रतिशत या उससे कम मूल्य दायरे में मौजूद प्रतिभूतियां संबंधित दायरे में उपलब्ध रहेंगी।

Share Market : बाजार को व्यापक बनाने की चल रही तैयारी

बीएसई और एनएसई(Share Market)ने अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा कि एक्सचेंज 20 जनवरी 2024 शनिवार को इक्विटी और इक्विटी वायदा एवं विकल्प खंड में प्राथमिक साइट (पीआर) से डिजास्टर रिकवरी (डीआर) पर कारोबार के दौरान जाने के साथ एक विशेष लाइव कारोबारी सत्र आयोजित करेगा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि निवेशकों को यह जानकर अच्छा लगेगा कि शनिवार का कारोबार कई कारणों से अलग होगा।

 

Share Market: आज बाजार में चुनिंदा शेयरों का रहा जलवा

सुबह जैसे ही शेयर बाजार (Share Market) खुला तेजी का रुख रहा पर कारोबार के अंत में निफ्टी व बैंक निफ्टी में गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान आईआरएफसी व आरवीएएल में कल की तरह आज भी तेजी जारी रही. जहां आरवीएनएल लगभग 10 प्रतिशित गेन के साथ बंद हुआ वहीं आईआरएफसी भी लगभग 10 प्रतिशत गेन के साथ बंद हुआ। वहीं आईटी शेयरों (Share Market) की बात करें तो इसमें दो प्रतिशत तक की गिरवट रही। वहीं आईडीबीआई टॉप गेनर रहा। आने वाले दिनों में आईडीबीआई के शेयरों में तेजी जारी रह सकती है। ऐसे संकेत मार्केट के विशेषज्ञों ने दिये हैं।

READ ALSO : रिलायंस इंडस्ट्री का तिमाही रिपोर्ट जारी : शुद्ध लाभ 9.3 प्रतिशत बढ़ते ही चढ़ा शेयर का भाव

Related Articles