टेक्लानोलॉजी डेस्क| लावा ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन “Lava Yuva 3” लॉन्च किया है. युवा 3 में 6.5 इंच की एचडी + पंच होल डिस्प्ले दिया गया है. मॉडल इस महीने के अंत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और इसे तीन रंग विकल्पों, दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा.
“Lava Yuva 3” का स्पेसिफिकेशन
युवा 3 यूनिसोस टी606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो शानदार परफॉरमेंस देता है। इसमें 5000 एमएएच की पावरफुल बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है और कम समय में ही फोन को फुल चार्ज कर देती है. बेहतरीन व्यूइंग अनुभव के लिए इसमें 90 हर्टज रिफ्रेश रेट वाला 16.55 सेंटीमीटर (6.5 इंच) का एचडी + पंच होल डिस्प्ले दिया गया है.
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है. कंपनी दो साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट और एंड्रॉयड 14 पर अपग्रेड का दावा करती है. सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है. युवा 3 में प्रीमियम बैक डिजाइन के साथ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी , यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.0 और ऑडियो जैक 3.5mm शामिल है.
भारत में “Lava Yuva 3” की कीमत
Lava Yuva 3 को कॉस्मिक लैवेंडर, एक्लिप्स ब्लैक और गैलेक्सी व्हाइट शेड्स में पेश किया गया है. इसकी कीमत 4जीबी+ 64जीबी वैरिएंट के लिए 6,799 रुपये है. लावा मोबाइल्स ने अपने नए स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम सपोर्ट करता है. इसके 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 6,799 रुपये है. वहीं “लावा युवा 3” 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 7,299 रुपये है.
फोन देश में अमेजन के माध्यम से 7 फरवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जबकि लावा ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्धता 10 फरवरी से शुरू होने की पुष्टि की गई है.
कैसा है “Lava Yuva 3” का डिजाइन
लावा युवा 3 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा. यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर दिया जाएगा. कैमरा लेंस की प्लेसमेंट कुछ हद तक आईफोन 15 प्रो मैक्स जैसा दिखेगा. रियर पैनल पूरी तरह से फ्लैट है, जिस पर नीचे की ओर लावा की ब्रांडिंग दी गई है. फोन के दाएं फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर तथा फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है. लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5 एमएम जैक और स्पीकर दिया गया है.
READ ALSO: Jio की AI सर्विस Jio Brain लॉन्च, जानिए इस सर्विस के बारे में…

