जमशेदपुर/DBMS Loyala Result Jamshedpur: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार को ICSE 10वीं और ISC 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जमशेदपुर में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा, लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर और सेक्रेड हार्ट कान्वेंट बिष्टुपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

10वीं में 99.6 प्रतिशत अंक के साथ डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा के छात्र प्रियांशु कुंडू डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई धनबाद के केशव मित्तल के साथ संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बने हैं। वहीं लोयोला स्कूल जमशेदपुर के दीया विश्वास को 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। वहीं 12वीं में लोयोला जमशेदपुर के राघव अग्रवाल को कॉमर्स में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। वहीं साइंस में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट की छात्रा अनंतिका प्रसाद को भी 99 फीसद अंक मिले हैं।

CISCE Board की ओर से जारी ICSE के परिणाम में रांची के उत्कर्ष, धनबाद के केशव मित्तल और जमशेदपुर के प्रियांशु कुंडू संयुक्त रूप से झारखंड टॉपर
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गये। इसमें ICSE (दसवीं) में रांची के संत थॉमस स्कूल के उष्कर्ष विभव, जमशेदपुर के डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के छात्र प्रियांशु कुंडू तथा धनबाद के डिनोबिली स्कूल सीएसआइआइ के छात्र केशव मित्तल ने सर्वाधिक 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से झारखंड टॉपर बने हैं।
प्रियांशु कुंडू भविष्य में डॉक्टर बनना चाहता हैं। प्रियांशु के पिता मधुसूदन कुंडू कपड़ा दुकानदार हैं जबकि मां सुनीता कुंडू गृहिणी हैं। रांची के उत्कर्ष के पिता पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। ISC(बारहवीं) लोयोला जमशेदपुर के राघव अग्रवाल को कॉमर्स में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।
वहीं साइंस में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट की छात्रा अनंतिका प्रसाद को भी 99 फीसद अंक मिले हैं। इस परीक्षा में लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल के चंद्रांश राय ने 10वीं में 99.8 फीसदी नंबर हासिल किए। इसी तरह 12वीं में इसी स्कूल की कनिष्का मित्तल, अर्चिता सिंह और सारिया खान ने संयुक्त रूप से 99.75 फीसदी अंक हासिल करके देश भर में नाम रोशन किया। इस बार काउंसिल ने आधिकारिक रूप से कोई मेरिट जारी नहीं की है।
12वीं साइंस के जमशेदपुर टॉपर
12वीं के जमशेदपुर कॉमर्स टॉपर
12वीं के जमशेदपुर आर्ट्स टॉपर
READ ALSO : ICSE दसवीं में डिनोबिली स्कूल सीएमआरआइ के केशव बने स्टेट Topper

