Home » PM Modi visited Brunei : ब्रुनेई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा

PM Modi visited Brunei : ब्रुनेई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा

by Rakesh Pandey
PM Modi visited Brunei
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : PM Modi visited Brunei : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत ब्रुनेई पहुंच गए हैं। ब्रुनेई के दारुस्सलाम में पीएम मोदी का क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने स्वागत किया। ब्रुनेई पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही ब्रुनेई में पीएम मोदी देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मोदी द्विपक्षीय यात्रा पर ब्रुनेई आने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। ब्रुनेई में प्रधानमंत्री मोदी वर्तमान सुल्तान के पिता द्वारा निर्मित एक मस्जिद का भी दौरा करेंगे। वहीं बुधवार यानी आज मोदी सुल्तान हसनल बोल्किया के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

PM Modi visited Brunei : प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत

पीएम मोदी ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगावान पहुंचे हैं। यहां जिस होटल में वे ठहरे हुए हैं, वहां प्रवासी भारतीयों ने उनका भव्य स्वागत किया। होटल के बाहर मौजूद लोगों ने भी मोदी-मोदी… के नारे लगाए। वहीं पीएम मोदी मंगलवार की सुबह ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिन की यात्रा पर रवाना हुए थे। इस यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि ब्रुनेई और सिंगापुर को भारत की एक्ट ईस्ट पालिसी और हिंद-प्रशांत के लिए उसके दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भागीदार करार दिया और कहा कि उनकी यात्रा से दोनों देशों के अलावा वृहद आसियान क्षेत्र के साथ भी भारतीय साझेदारी और मजबूत होगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ‘जैसा कि हम अपने राजनयिक संबंधों के 40 वर्षों का जश्न मना रहे हैं, मैं सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, ताकि हमारे ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके’। पीएम मोदी ब्रुनेई से चार सितंबर को सिंगापुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरतनम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मिलने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

PM Modi visited Brunei : दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

बता दें कि प्रधामंत्री मोदी ऐसे समय ब्रुनेई दौरे पर गए हैं, जब भारत और ब्रुनेई अपने कूटनीतिक संबंधों का 40 साल पूरे कर रहे हैं। वहीं पीएम मोदी का ब्रुनेई दौरा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के लिहाज से अहम है। दोनों देश रक्षा सहयोग में संयुक्त वर्किंग ग्रुप स्थापित करना चाहते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी के दौरे के दौरान ऊर्जा संबंधों और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ने की भी संभावना है। वहीं विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री की इस यात्रा से ब्रुनेई के साथ रक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहयोग, क्षमता निर्माण, संस्कृति के साथ-साथ लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित सभी मौजूदा क्षेत्रों में हमारा सहयोग और मजबूत होगा और नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे।

PM Modi visited Brunei : सिंगापुर भी जाएंगे मोदी

ब्रुनेई से पीएम मोदी बुधवार को सिंगापुर जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग, गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के दिग्गजों से भी मिलेंगे। मोदी ने कहा कि ‘दोनों देश सिंगापुर और ब्रुनेई हमारी एक्ट ईस्ट पालिसी और हिंद-प्रशांत के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण भागीदार हैं। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्राओं से ब्रुनेई, सिंगापुर और वृहद आसियान क्षेत्र के साथ हमारी साझेदारी और मजबूत होगी’।

Read Also-Delhi LG Power : दिल्ली के उपराज्यपाल की फिर बढ़ी शक्तियां, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Related Articles