Home » गिरिडीह में मालवाहक वाहन में लदे थे मवेशी, पुलिस ने वाहन जब्त कर दो को पकड़ा

गिरिडीह में मालवाहक वाहन में लदे थे मवेशी, पुलिस ने वाहन जब्त कर दो को पकड़ा

by Rakesh Pandey
Giridih Police Caught Vehicle Loaded Cattle
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : Giridih Police Caught Vehicle Loaded Cattle : तमाम प्रयासों के बावजूद मवेशी और गोवंशीय पशुओं की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मिलीभगत से इस प्रकार की तस्करी की जा रही है, यह बात पहले भी साबित हो चुकी है। इसी कड़ी में गिरीडीह के बगोदर थाने की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मालवाहक वाहन में ठूंसकर ले जाए जा रहे मवेशियों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिय गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Giridih  Police Caught Vehicle Loaded Cattle : गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि उनके इलाके से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और तलाश में जुट गई। सूचना की पुष्टि भी हो गई जब बुधवार सुबह मवेशी लदा एक ट्रक जब्त किया गया। इस ट्रक में एक दर्जन से अधिक भैंस लदी थीं। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के ड्राइवर व खलासी को हिरासत में लिया। जब्त किए गए ट्रक में उतनी जगह नहीं थी कि उसमें एक दर्जन भैंसों को लादकर ले जाया जा सके।

Giridih  Police Caught Vehicle Loaded Cattle  : बिहार के रास्ते बंगाल ले जाए जा रहे थे मवेशी

बताया जाता है कि पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि मालवाहक ट्रक में क्रूरता पूर्वक लोड कर जीटी रोड बगोदर के रास्ते बिहार से मवेशी लेकर बंगाल ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने बगोदरडीह के पास उक्त वाहन को पकड़ लिया। जब्त करने के बाद पुलिस जब्त मवेशियों को हजारीबाग गोशाला भेजने की तैयारी कर रही है।

Read Also-Jugsalai Gaushala Tragedy : जुगसलाई गौशाला परिसर में छत गिरने से तीन मवेशियों की मौत, कई मवेशी घायल, प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Related Articles