Home » Bihar Reels on Railway Track : छपरा में रील बनाने के जुनून ने ली दो युवकों की जान, ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

Bihar Reels on Railway Track : छपरा में रील बनाने के जुनून ने ली दो युवकों की जान, ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

by Rakesh Pandey
bihar Accident News (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

छपरा : सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में एक और हादसा सामने आया है। रील बनाने की दीवानगी अब युवाओं की जान लेने लगी है। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला छपरा में सामने आया, जहां रेलवे ट्रैक पर स्टंट करते हुए रील बना रहे दो युवकों की चलती ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्टंट करते वक्त आ गई पैसेंजर ट्रेन

यह दर्दनाक घटना छपरा ग्रामीण और गोल्डनगंज स्टेशन के पास हुई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे लाइन पर खतरनाक स्टंट करते हुए मोबाइल से रील बना रहे थे, तभी बलिया से पाटलिपुत्र की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन अचानक वहां पहुंच गई। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा कैमरे में कैद, लेकिन पहचान अब तक अधूरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक इस कदर रील बनाने में व्यस्त थे कि उन्हें ट्रेन के आने का आभास ही नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना स्थानीय थाने को दी गई। मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया : ‘रेलवे लाइन से दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है’।

रील बनाने का बढ़ता क्रेज : जानलेवा लापरवाही

हाल के वर्षों में युवाओं में इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब रील्स बनाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। ‘वायरल होने की होड़’ में युवा अपनी जान की कीमत तक भूल जाते हैं। यह घटना इसी सोच का भयावह परिणाम है। इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों में रील बनाते हुए हादसों में लोगों की जान जा चुकी है।

पुलिस और प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने इस घटना के बाद लोगों से रेलवे ट्रैक जैसे खतरनाक स्थानों पर स्टंट या वीडियो शूटिंग न करने की सख्त अपील की है। जान है तो जहान है। कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सरासर मूर्खता है।

Read Also- Bihar Crime News : समस्तीपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक रूप : महिला समेत चार लोगों पर एसिड अटैक, छह घायल

Related Articles