Home » Jamshedpur Cyber Fraud: जमशेदपुर में बैंक खाते से 98 हजार की निकासी, नहीं मांगा OTP; जानें कैसे हैक कर लिया फोन

Jamshedpur Cyber Fraud: जमशेदपुर में बैंक खाते से 98 हजार की निकासी, नहीं मांगा OTP; जानें कैसे हैक कर लिया फोन

करीब 20 मिनट बाद जब मोबाइल दोबारा ऑन हुआ, तब तक खाते से पूरी राशि गायब हो चुकी थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur bank fraud
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा गांव निवासी 38 वर्षीय राजकिशोर पात्रो के बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के 98 हजार रुपये की निकासी कर ली गई।

पीड़ित राजकिशोर पात्रो टेल्को टाउन में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक की आदित्यपुर शाखा में है। उनके अनुसार, 24 अप्रैल को उनके खाते से अचानक 98 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि उन्होंने इस तरह का कोई लेन-देन नहीं किया था। मामले को और संदिग्ध बनाती है वह घटना, जिसका जिक्र खुद पीड़ित ने अपनी शिकायत में किया है। राजकिशोर के मुताबिक, उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे उनका मोबाइल फोन अचानक अपने आप बंद हो गया। काफी प्रयासों के बावजूद फोन चालू नहीं हुआ और करीब 20 मिनट बाद जब मोबाइल दोबारा ऑन हुआ, तब तक खाते से पूरी राशि गायब हो चुकी थी। इस घटनाक्रम ने साइबर फ्रॉड की आशंका को और मजबूत कर दिया है।

जब राजकिशोर इस मामले की शिकायत लेकर बैंक पहुंचे, तो उनका आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इससे उनकी चिंता और बढ़ गई। घटना के बाद पीड़ित ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बैंकिंग धोखाधड़ी के एंगल से सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद आम लोगों के बीच भी डर और असुरक्षा का माहौल है। बड़ा सवाल यह है कि अगर बिना किसी जानकारी के इस तरह पैसे निकाले जा सकते हैं, तो बैंकिंग सिस्टम कितना सुरक्षित है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अपने बैंक खाते और मोबाइल की सुरक्षा सुनिश्चित करें, किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से बचें और समय-समय पर बैंक स्टेटमेंट की जांच करते रहें।

Read also Jamshedpur Protest: मानगो में NH-33 पर धूल का कहर, आक्रोशित लोगों ने मशीन को बांधकर रुकवाया निर्माण कार्य

Related Articles

Leave a Comment