Home » RANCHI CRIME NEWS: प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य गोविंद महतो गिरफ्तार

RANCHI CRIME NEWS: प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य गोविंद महतो गिरफ्तार

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी को एक बड़ा झटका लगा है। 13 मई को जिला पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चेंगाड़ा जंगल क्षेत्र से संगठन के सक्रिय सदस्य गोविंद महतो को गिरफ्तार किया गया। गोविंद महतो सब जोनल कमांडर अरविंद जी के दस्ते का सदस्य था और ईंट भट्टा मालिकों से लेवी वसूलने में शामिल था।

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि गोविंद महतो चेंगाड़ा जंगल के पास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। त्वरित कार्रवाई करते हुए ओसाई थाना, बुढ़मू थाना और सरायरा पुलिस बल की टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक रेडमी नोट मोबाइल, संगठन के पांच पर्चे और लाल स्याही से लिखा दस्तावेज बरामद हुआ। जिसमें टीएसपीसी की तृतीय प्रस्तुति कमिटी का उल्लेख था।

पुलिस के अनुसार गोविंद महतो पहले भी कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है और एनईपीएल कंपनी के कैश वैन लूट और गोलीबारी जैसी घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है। वह सब जोनल कमांडर अरविंद जी के साथ मिलकर क्षेत्र में आतंक फैलाने और जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोविंद महतो पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

Related Articles