Home » Gorakhpur News : MGUG में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न, दो पालियों में 3567 परीक्षार्थी हुए शामिल

Gorakhpur News : MGUG में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न, दो पालियों में 3567 परीक्षार्थी हुए शामिल

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह तथा कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर (MGUG) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सिंग पाठ्यक्रमों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर के दो केंद्रों- नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय तथा गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 3567 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

प्रवेश पत्र न होने पर भी मिला परीक्षा में शामिल होने का विशेष अवसर

इस बार की प्रवेश परीक्षा की विशेषता यह रही कि प्रवेश पत्र नहीं लाने वाले या पहली पाली में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को पूर्व नियोजित विशेष व्यवस्था के तहत परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया गया। यह व्यवस्था छात्रों के हित में एक सराहनीय कदम रही।

छात्रों और अभिभावकों के लिए व्यापक सुविधाएं

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिनमें शामिल थे:

  • आवेदकों के लिए सहायता केंद्र
  • अभिभावकों के लिए जल व गुड़ की व्यवस्था
  • वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधा
  • निशुल्क स्वास्थ्य जांच
  • आपात स्थितियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था

कुलपति व कुलसचिव ने किया निरीक्षण

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह तथा कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

देश के विभिन्न राज्यों से परीक्षार्थियों ने लिया भाग

प्रवेश परीक्षा समिति के समन्वयक डॉ. शशिकांत सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इससे विश्वविद्यालय की नर्सिंग शिक्षा में बढ़ती विश्वसनीयता सिद्ध होती है।

अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 21 व 25 मई को

डॉ. शशिकांत सिंह ने यह भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित होंगी

21 मई 2025:

  • बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर
  • बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी
  • मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी
  • डी. फार्मा व बी. फार्मा (एलोपैथी)

25 मई 2025:

  • एएनएम
  • डिप्लोमा लैब टेक्नीशियन
  • इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नीशियन
  • ऑप्टोमेट्री, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन
  • डायलिसिस टेक्नीशियन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन
  • बीबीए (ऑनर्स) लॉजिस्टिक्स
  • पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Read Also: जेईई एडवांस्ड, 10 साल में पूछे गए सबसे कम सवाल, जमशेदपुर में 762 परीक्षार्थी शामिल हुए

Related Articles