चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने चक्रधरपुर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट की जांच की। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में खामियां पाई गईं। खामियां पाए जाने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया और नोटिस भी जारी किए गए।


इन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना
विशाल आहार रेस्टोरेंट, होटल सागर में गंदगी और अस्वच्छता के कारण 5 एवं 8 हजार रुपये का जुर्माना, शेर ए पंजाब होटल को अखाद्य रंग के प्रयोग के कारण 7 हजार रुपये का जुर्माना।
इन्हें दिया गया नोटिस
घर बार रेस्टोरेंट में वाटर टेस्ट रिपोर्ट नहीं होने एवं सीकेपी दरबार का वाटर टेस्ट रिपोर्ट नहीं होने के कारण नोटिस जारी किया गया।
इन प्रतिष्ठानों की हुई जांच व कार्रवाई
चिल्ली पेपर, आर्यंस होटल, टेस्टी बडी रेस्टोरेंट, पूजा बेकरी और मथुरा स्वीट्स खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का व्यापक अनुपालन करने के निर्देश दिया एवं घी और सोया सॉस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को चेतावनी दी है कि वे सस्ते सामान के लालच में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें।

