Home » पूर्वी सिंहभूम जिले के 42 उवि को प्लस टू में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव, घाटशिला व मुसाबनी के 9-9 विद्यालय होंगे अपग्रेड

पूर्वी सिंहभूम जिले के 42 उवि को प्लस टू में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव, घाटशिला व मुसाबनी के 9-9 विद्यालय होंगे अपग्रेड

East Singhbhum Schools Upgrade : चाकुलिया और घाटशिला प्रखंडों से सर्वाधिक 9-9 स्कूलों की सूची प्लस टू में उत्क्रमण के लिए भेजी गई है।

by Dr. Brajesh Mishra
42 schools in East Singhbhum proposed to be upgraded to Plus Two level
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 42 स्कूलों को प्लस टू स्तर में उत्क्रमित (East Singhbhum Schools Upgrade) करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को सभी प्रखंडों से स्कूलों की सूची प्राप्त हो चुकी है, जिसे संकलित कर जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। समिति की अनुमति के बाद सूची को अंतिम स्वीकृति के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा जाएगा। निदेशालय की मंजूरी मिलने के बाद चयनित हाईस्कूलाें स्कूलों का प्लस टू में उत्क्रमण होगा।

जिला शिक्षा विभाग को प्राप्त सूची के अनुसार, चाकुलिया और घाटशिला प्रखंडों से सर्वाधिक 9-9 स्कूलों की सूची प्लस टू में उत्क्रमण के लिए भेजी गई है, जबकि जमशेदपुर से चार स्कूलों का चयन हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि उत्क्रमण की प्रक्रिया इसी वर्ष पूरी कर ली जाएगी, और अगले शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों में प्लस टू स्तर पर दाखिला शुरू होगा।

इस पहल से जिले के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों की सुविधा में वृद्धि होगी। शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित रूप से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने के बाद उवि को किया जा रहा अपग्रेड:
मालूम हो कि इस साल से डिग्री काॅलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई को बंद कर दिया गया है। इससे हजारों छात्रों को प्राईवेट संस्थानों में महंगी फीस दे कर एडमिशन लेना पड़ा है। इसके अलावां सरकारी प्लस टू स्कूलों में भी नामांकन दो गुना हो गया है और कभी स्कूलों में बैठने तक की जगह नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी उवि को प्लस टू में अपग्रेड करने का फैसला लिया है। ताकि मैट्रिक पास करने वाले सभी बच्चों का इच्छानुसार सरकारी प्लस टू संस्थानों में दाखिला हो सके।

किस प्रखंड से कितने स्कूलों के उत्क्रमण की सूची भेजी गयी

प्रखंड का नामविद्यालयों की संख्या
चाकुलिया09
घाटशिला09
पोटका06
मुसाबनी05
जमशेदपुर04
धालभूमगढ़04
गुड़ाबांदा02
पटमदा-बोड़ाम03

Read Also: Nilamber Pitamber University Convocation : नीलाम्बर-पीताम्बर विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह 6 अक्टूबर को, 77 स्टूडेंट को गोल्ड मेडल व 1034 को मिलेगी डिग्री

Related Articles