Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में ओला सर्विस सेंटर के सामने एक कार जल कर राख, इलाके के लोगों में नाराजगी

Jamshedpur News : जमशेदपुर में ओला सर्विस सेंटर के सामने एक कार जल कर राख, इलाके के लोगों में नाराजगी

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur burnt vehecle in ghodabandha
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी एक कार से पहले धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में कार आग की लपटों में घिर गई। आग तेजी से फैलती गई और पास में खड़ी अन्य कई गाड़ियों ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते कई वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गए।

आग लगते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि लोग आग नहीं बुझा सके। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक राहत और बचाव कार्य चलता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि ओला सर्विस सेंटर के मालिक तापस दास ने कंपनी की मिलीभगत से वन विभाग की जमीन और सड़क किनारे की जगह को अवैध पार्किंग स्थल बना रखा है। शिकायतें करने के बावजूद न वन विभाग और न ही प्रशासन ने कोई कार्रवाई की। लोगों ने यह भी बताया कि पार्किंग स्थल के ठीक सामने एक ट्रांसफार्मर लगा है और यदि आग वहां तक पहुंचती, तो बड़ी दुर्घटना और जनहानि हो सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Read also The Photon Exclusive : कचरा उठाव की डिजिटल निगरानी को जमशेदपुर में डेढ़ लाख घरों में लगेगी रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन चिप

Related Articles