Home » मानगो में तेज रफ्तार ऑटो ने ले ली घर से दवा लेने निकले वृद्ध की जान, जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मानगो में तेज रफ्तार ऑटो ने ले ली घर से दवा लेने निकले वृद्ध की जान, जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मानगो में इन दिनों तेज रफ्तार आटो चलते हैं। इन पर किसी का अंकुश नहीं है। ट्रैफिक पुलिस भी इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

by Reeta Rai Sagar
Accident, Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: मानगो में एक तेज रफ्तार ऑटो ने एक वृद्ध की जान ले ली। मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 10 के पास सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक दुर्घटना में 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना करीब 12.30 बजे की है। दीन मोहम्मद अचानक जब सड़क पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उन के सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई। इसके चलते उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने घायल को फौरन एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीन मोहम्मद जवाहरनगर रोड नंबर 11 के रहने वाले थे और दवा लेने के लिए घर से निकले थे। उनकी मौत से घर में लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर आटो चालक के खिलाफ कार्रवाई करे। लोगों का कहना है कि मानगो में इन दिनों तेज रफ्तार आटो चलते हैं। इन पर किसी का अंकुश नहीं है। ट्रैफिक पुलिस भी इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

उधर, टेंपो चालक एमडी अहम्मद ने इस हादसे पर सफाई दी है। वह इस हादसे में मृतक दीन मोहम्मद की ही गलती बता रहे हैं। उनका कहना है कि वह चेपापुल की तरफ से टेंपो लेकर आ रहा था। तभी वृद्ध का पैर डिवाइडर में अटक गया और वे सीधे टेंपो के शीशे पर गिर पड़े। अब चालक सही बोल रहा है या नहीं पुलिस ही इसकी जांच कर सकती है। पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज देखनी चाहिए। सीसीटीवी फुटेज देख कर ही पता चलेगा कि वास्तव में क्या हुआ था। इधर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Also Read: Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने स्कूटी से बरामद किए 5 जिंदा कारतूस

Related Articles